Трек очень похож на
- Название O Dilbar Yaara
- Исполнитель Stebin Ben
- Жанр Indian Pop
- Год релиза 2021
- ISRC INN172110108
Видео
Текст песни
कितने वादे करते थे तुम, सोचूँ तो दिल भर जाए
आँखें फिर नम हो जाती हैं, याद तेरी जब-जब आए
नादाँ था, जो बातों में तेरी आ के दिल को हार दिया
जिस दिल ने चाहा था तुझ को, उस दिल पे क्यूँ वार किया?
ओ, दिलबर यारा, ओ, यारा
ना मिलना दोबारा, दोबारा
ओ, दिलबर यारा, ओ, यारा
ना मिलना दोबारा, दोबारा
अपनी बेशर्मी पे तुझको आती है क्या शर्म कभी?
बिछड़ने वाले मुझको बता, तू सच में बिछड़ क्यूँ जाता नहीं?
अपनी बेशर्मी पे तुझको आती है क्या शर्म कभी?
बिछड़ने वाले मुझको बता, तू सच में बिछड़ क्यूँ जाता नहीं?
नाम-ए-वफ़ा पे तूने यारा, धूल है झोंका आँखों में
सींचे थे जिनमें प्यार के पौधे, आग लगा दी बाग़ों में
मीर तड़पता रह गया तेरे पैरों पे, तू पलटा नहीं
जितना अच्छा तू बनता है, उतना भी तू अच्छा नहीं
ओ, दिलबर यारा, ओ, यारा
ना मिलना दोबारा, दोबारा
ओ, दिलबर यारा, ओ, यारा
ना मिलना दोबारा, दोबारा
तारों-भरी रातों में हम जो साथ तेरे रहते थे कभी
जाने के भी बाद क्यूँ तेरे रात वो अब तक गुज़री नहीं?
तारों-भरी रातों में हम जो साथ तेरे रहते थे कभी
जाने के भी बाद क्यूँ तेरे रात वो अब तक गुज़री नहीं?
तस्वीरें भी तेरी सारी मैंने जला तो डाली हैं
कैसे करूँ मैं इश्क़ ये फिर से? दिल में जगह ना ख़ाली है
या तो आ के मार दे मुझको, या यादों से हो रुख़सत
होने लगी है दिल को मेरे तेरे चेहरे से नफ़रत
ओ, दिलबर यारा, ओ, यारा
ना मिलना दोबारा, दोबारा
ओ, दिलबर यारा, ओ, यारा
ना मिलना दोबारा, दोबारा

