Трек очень похож на
- Название Mumkin To Nahi
- Исполнитель Sahir Ali Bagga
- Жанр R&B/Soul
- Год релиза 2016
- ISRC PKA0A1706570
Видео
Текст песни
ये मुमकिन तो नहीं
जो दिल ने चाहा था
वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें
ये मुमकिन तो नहीं
जो दिल ने चाहा था
वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें
जो देखे ख्वाब आंखो ने
हकीकत वो ना बन पाएं
जो किस्मत साथ ना दे तो क्या करें
ये दिल जो रो रहा है तो
कहीं से सब्र मिल जाए
हुए जो बदगुमान हम तो
क्या करें
ये मुमकिन तो नहीं
जो दिल ने चाहा था
वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें
जो दिल के पास रहते हैं
वो दिल क्यूं तोड़ जाते हैं
वफ़ा के बदले क्यूं वो बेवफाई छोड़ जाते हैं
कभी जो हमसफ़र थे
वहीं अनजान लगते हैं
मोहब्बत के वो रिश्ते भी तो बेजान लगते हैं
खुशी के दर पे दस्तक दे रहे हैं
ग़म मुसर्सल ही
कहीं ना चैन पाएं तो क्या करें
किसी से हमनवाई का
सिला हमको ना मिल पाए
हुए जो बदगुमान हम तो क्या करें
ये मुमकिन तो नहीं
जो दिल ने चाहा था
वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें
किसी का साथ पाना भी कभी
आसान नहीं होता
किसी के दूर जाने से
ये दिल वीरान नहीं होता
वजह कुछ और भी मिल जाती है
दुनिया में जीने की
किसी की आस पे जीना भी तो
आसान नहीं होता
नसीबों में ही ना लिखा हो तो वो
कैसे मिल जाए
खुदा भी रुठ जाए तो क्या करें
ये दिल जो रो रहा है तो
कहीं से सब्र मिल जाए
हुए जो बदगुमान हम तो क्या करें
ये मुमकिन तो नहीं
जो दिल ने चाहा था
वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें

