Трек очень похож на
- Название Dil Mein Chhupa Loonga (From "Wajah Tum Ho")
- Исполнитель Meet Bros Feat. Armaan Malik & Tulsi Kumar
- Жанр Bollywood
- Год релиза 2016
- ISRC INS181601918
Видео
Текст песни
तेरे सामने आ जाने से ये दिल मेरा धड़का है
ये ग़लती नहीं है तेरी, क़ुसूर नज़र का है
तेरे सामने आ जाने से ये दिल मेरा धड़का है
ये ग़लती नहीं है तेरी, क़ुसूर नज़र का है
जिस बात का तुझ को डर है वो कर के दिखा दूँगा
ऐसे ना मुझे तुम देखो, सीने से लगा लूँगा
तुम को मैं चुरा लूँगा तुम से, दिल में छुपा लूँगा
ऐसे ना मुझे तुम देखो, सीने से लगा लूँगा
तुम को मैं चुरा लूँगा तुम से, दिल में छुपा लूँगा
तुम से पहले तुम सा कोई हम ने नहीं देखा
तुम से पहले तुम सा कोई हम ने नहीं देखा
तुम्हें देखते ही मर जाएँगे, ये नहीं था सोचा
बाँहों में तेरी मेरी ये रात ठहर जाए
तुझ में ही कहीं पे मेरी सुबह भी गुज़र जाए
बाँहों में तेरी मेरी ये रात ठहर जाए
तुझ में ही कहीं पे मेरी सुबह भी गुज़र जाए
जिस बात का तुझ को डर है वो कर के दिखा दूँगा
ऐसे ना मुझे तुम देखो, सीने से लगा लूँगा
तुम को मैं चुरा लूँगा तुम से, दिल में छुपा लूँगा
ऐसे ना मुझे तुम देखो, सीने से लगा लूँगा
तुम को मैं चुरा लूँगा तुम से, दिल में छुपा लूँगा
दिल में जागे जज़्बातों को हम ने नहीं रोका
दिल में जागे जज़्बातों को हम ने नहीं रोका
तेरी ओर बढ़े क़दमों को भी हम ने नहीं टोका
तेरे साथ बेचैनी को भी आराम सा मिलता है
डूब के तुझ में ही तो दिल ये सँभलता है
तेरे साथ बेचैनी को भी आराम सा मिलता है
डूब के तुझ में ही तो दिल ये सँभलता है
जिस बात का तुझ को डर है वो कर के दिखा दूँगा
ऐसे ना मुझे तुम देखो, सीने से लगा लूँगा
तुम को मैं चुरा लूँगा तुम से, दिल में छुपा लूँगा
ऐसे ना मुझे तुम देखो, सीने से लगा लूँगा
तुम को मैं चुरा लूँगा तुम से, दिल में छुपा लूँगा
दिल में छुपा लूँगा
दिल में छुपा लूँगा