Трек очень похож на
- Название Chori Chori Yoon Jab (From "Paap Ki Duniya")
- Исполнитель Kishore Kumar
- Жанр Bollywood
- Год релиза 1988
- ISRC INV118800423
Видео
Текст песни
चोरी-चोरी यूँ जब हो आँखें चार क्या होता है?
ए, दीवाना दिल जब धड़के पहली बार क्या होता है?
बेगाने बन जाते हैं यार, यार, यार, यार
अनजाने हो जाता है प्यार, प्यार, प्यार, प्यार
ये क्या होता है? कैसे होता है? जाने ये कोई ना
चोरी-चोरी यूँ जब हो आँखें चार क्या होता है?
दीवाना दिल जब धड़के पहली बार क्या होता है?
सारा ये शहर देखा घूम के, देखें लाखों हसीं, हाँ
हमको है यकीं कोई भी कहीं तेरे जैसी नहीं
दिल जो पागल कर जाए वो दीदार क्या होता है?
जाना, अब हमने जाना पहला प्यार क्या होता है
बेगाने बन जाते हैं यार, यार, यार, यार
अनजाने हो जाता है प्यार, प्यार, प्यार, प्यार
ये क्या होता है? कैसे होता है? जाने ये कोई ना
चोरी-चोरी यूँ जब हो आँखें चार क्या होता है?
दीवाना दिल जब धड़के पहली बार क्या होता है?
देखें जब तुझे देखते रहें फिर नज़र ना झुके, हाय
करना चाहे दिल कितनी ही बातें पर ज़ुबाँ ना खुले
बिन बोले ही आँखों से ये इक़रार क्या होता?
ना भी जब हाँ लगती है ये इनकार क्या होता है?
बेगाने बन जाते हैं यार, यार, यार, यार
अनजाने हो जाता है प्यार, प्यार, प्यार, प्यार
ये क्या होता है? कैसे होता है? जाने ये कोई ना
चोरी-चोरी यूँ जब हो आँखें चार क्या होता है?
दीवाना दिल जब धड़के पहली बार क्या होता है?
ज़िंदगी है वो जो कटे तेरी नर्म ज़ुल्फ़ों तले, हाय-हाय
माँगे दिल दुआ, मिलना हो अगर प्यार तेरा मिले
कोई मिल के जब छेड़े दिल के तार क्या होता है?
साँसों से जब उठती है ये झनकार क्या होता है?